US Iran War: अमेरिका-ईरान संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अयातुल्ला खामेनेई को सुपुर्द ए खाक किए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर गहाराता जा रहा है। इसी बीच ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दे दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें "लॉक्ड एंड लोडेड" हैं और सीधे ईरान की ओर निशाना साधे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की साजिश रची या ऐसी कोई कोशिश की, तो अमेरिकी सेना पूरे एक साल तक ईरान के हर हिस्से पर लगातार हमले करने के लिए तैयार है।
ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी। AI IMAGE
अगर ईरान ने की ट्रंप की हत्या तो क्या होगा अंजाम?
ट्रंप ने आगे लिखा, "अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से में मेरे खिलाफ हत्या की धमकी को अमल में लाने की कोशिश करती है, तो अमेरिका ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह तबाह कर देगा। आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार, इच्छुक और सक्षम है।"
मस्कट में होगी अहम बैठक
हाल ही में इजरायली रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ईरान, ट्रंप को जान से मारने की साजिश रच रहा है। बता दें कि शनिवार (11 जुलाई) को ओमान की राजधानी मस्कट में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र अल-बुसैदी के बीच बैठक होने वाली है। इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा होर्मुज जलडमरूमध्य और समुद्री सुरक्षा रहेगा। अमेरिका को उम्मीद है कि बैठक के बाद ईरान सार्वजनिक बयान जारी कर जहाजों पर हमले रोकने और समुद्री रास्ता खुला रखने का भरोसा देगा।होर्मुज पर अमेरिका का क्या रूख?
अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि ईरान ने तनाव कम नहीं किया या होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर सहमति नहीं जताई, तो अमेरिका अपनी सैन्य और आर्थिक ताकत का इस्तेमाल कर कड़ा जवाब देगा। एक अधिकारी ने कहा, "अगर उनकी स्थिति नहीं बदलती, तो उनके लिए आने वाले दिन अच्छे नहीं होंगे।"
