US Iran War: 'मैं ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारूंगा', ईरान के साथ नए समझौते पर ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जबकि सीजफायर की डेडलाइन नजदीक है। पहले दौर की शांति वार्ता विफल होने के बाद इस्लामाबाद में दूसरे दौर की तैयारी हो रही है, लेकिन ईरान की रुचि कम दिख रही है। इस बीच ट्रंप ने दावा किया कि उनकी प्रस्तावित नई डील, JCPOA से कहीं बेहतर होगी और इससे मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति आएगी। ट्रंप ने पुरानी डील को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए उस पर तीखा हमला भी किया।

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की डेडलाइन नजदीक आती जा रही है, लेकिन दोनों देशों के बीच रिश्तों सुधरने की जगह लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पहले दौर की शांति वार्ता फेल होने के बाद इस्लामाबद में दूसरे दौर की वार्ता की तैयारी चल रही है।

trump (11)

ट्रंप ने ईरान के साथ नए समझौते को लेकर जानकारी दी।

हालांकि,समस्या ये है कि इस बातचीत में ईरान को कोई दिलचस्पी नहीं है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि शांति वार्ता को लेकर उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है। व्हाइट हाउस की आधिकारिक एक्स हेंडल से शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया,"ईरान के साथ हम जो डील करने जा रहे हैं वह JCPOA से कहीं ज्यादा बेहतर होगी। JCPOA को आम तौर पर 'ईरान न्यूक्लियर डील' कहा जाता है। इसे बराक हुसैन ओबामा और 'स्लीपी जो' बाइडेन ने तैयार किया था। यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ी अब तक की सबसे खराब डील्स में से एक थी। यह न्यूक्लियर हथियार हासिल करने का एक पक्का रास्ता था, लेकिन जिस डील पर हम काम कर रहे हैं उसके तहत ऐसा न तो होगा और न ही हो सकता है।"

End of Feed