अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पेंटागन में बड़ा बदलाव, नौसेना सचिव जॉन फेलन ने दिया इस्तीफा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पेंटागन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। नौसेना सचिव ने अचानक पद छोड़ दिया, जिसका कारण आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया। उनकी जगह उप-सचिव हंग काओ को कार्यवाहक जिम्मेदारी दी गई है। यह बदलाव रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ द्वारा किए जा रहे व्यापक नेतृत्व परिवर्तन का हिस्सा माना जा रहा है।

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय की ओर से बड़ी जानकारी शेयर की गई।अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने बुधवार को घोषणा की कि नौसेना सचिव जॉन फेलन अपने पद से हट रहे हैं। उनकी रवानगी तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

john faleen

अमेरिकी नौसेना सचिव जॉन फेलन अपने पद से इस्तीफा दिया। AP

हालांकि उनके पद छोड़ने का कोई सटीक कारण आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया गया है, लेकिन इसे रक्षा मंत्रालय (Pentagon) के शीर्ष नेतृत्व में चल रही उथल-पुथल के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। फेलन का जाना इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने महज एक दिन पहले ही वाशिंगटन में नौसेना के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया था।

End of Feed