US Iran Ceasefire: क्या है ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव, जिसने 'महायुद्ध' पर लगाया विराम

दुनिया पर मंडरा रहे भीषण युद्ध के खतरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होने वाले विनाशकारी हमलों दो सप्ताह के लिए टालने का ऐतिहासिक ऐलान किया है। यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की मध्यस्थता और उनके विशेष अनुरोध के बाद लिया गया है।

US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान युद्ध पर दो हफ्तों का 'ब्रेक' लग चुका है। ट्रंप ने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद सीजफायर का फैसला लिया गया।

​US Iran Ceasefire

US Iran Ceasefire: जानें क्या है ईरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव। AI IMAGE

अमेरिका के इस फैसले पर ईरान ने भी मुहर लगा दी है। ईरान की सरकारी मीडिया ने भी सीजफायर की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगले दो हफ्तों तक ईरानी सैन्य प्रबंधन के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

End of Feed