अमेरिका ने कोलंबिया को मादक पदार्थों के खिलाफ संघर्ष में सहयोग नहीं करने वाला देश करार दिया

वाशिंगटन स्थित लैटिन अमेरिका कार्यालय में सुरक्षा शोधकर्ता एडम इसाकसन ने कहा कि यह कदम लातिन अमेरिका में देश के सबसे मज़बूत सहयोगियों में से एक के खिलाफ एक बड़ा कदम है, और यह ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बहाल करने के प्रयासों को और बाधित कर सकता है।

Colombia news : अमेरिका ने अपने पारंपरिक सहयोगी कोलंबिया को करीब तीन दशक में पहली बार मादक पदार्थों के खिलाफ संघर्ष में सहयोग नहीं करने वाले देशों की सूची में शामिल किया है। अमेरिका ने इससे पहले कोलंबिया को 1997 में इस सूची में शामिल किया था।

us

कोलंबिया के खिलाफ यूएस का एक्शन। तस्वीर-AP

अपने सहयोगी देश के खिलाफ यूएस का बड़ा कदम

वाशिंगटन स्थित लैटिन अमेरिका कार्यालय में सुरक्षा शोधकर्ता एडम इसाकसन ने कहा कि यह कदम लातिन अमेरिका में देश के सबसे मज़बूत सहयोगियों में से एक के खिलाफ एक बड़ा कदम है, और यह ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बहाल करने के प्रयासों को और बाधित कर सकता है। अमेरिका ने इससे पहले 1997 में कोलंबिया को इस सूची में शामिल किया था। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कोलंबिया अपने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रोधी दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है।

End of Feed