अमेरिका में ठप हुईं फ्लाइट्स, 11 हजार उड़ानें प्रभावित, होमलैंड सिक्योरिटी बोली- 'हमले के सबूत नहीं'

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में आई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद पूरे देश में उड़ानों पर रोक लगा दी है। 9/11 हमलों और जनवरी 2023 के बाद यह अमरीकी इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा नेशनवाइड ग्राउंड स्टॉप है।

अमेरिका के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशव्यापी स्तर पर सभी विमानों की उड़ानों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया। क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सेंटरों में आई अचानक और गंभीर संचार समस्या के कारण यह कदम उठाया गया है। FAA द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों और "असाधारण परिस्थितियों" के तहत राष्ट्रव्यापी ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया है। 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों और जनवरी 2023 के कंप्यूटर सिस्टम सिंड्रोम के बाद अमेरिकी इतिहास में यह तीसरा मौका है जब पूरे देश में उड़ानों को इस तरह एक साथ रोकना पड़ा है।

usa FAA Flight Outage

एयर ट्रैफिक कंट्रोल में खराबी के कारण पूरे देश में उड़ानें ठप

11,000 उड़ानें और 15 लाख से अधिक यात्री प्रभावित

इस अचानक लिए गए फैसले का असर अमेरिका भर के हवाई अड्डों और लाखों यात्रियों पर पड़ा है। एविएशन एनालिटिक्स कंपनी 'सिरियम' के अनुसार, FAA के आदेश के तुरंत बाद कम से कम 600 उड़ानों को हवा में ही डायवर्ट करना पड़ा। इनमें से 496 विमानों को वापस उन्हीं एयरपोर्ट्स पर उतारा गया जहां से उन्होंने उड़ान भरी थी, जबकि 104 विमानों को निकटतम दूसरे हवाई अड्डों पर सुरक्षित लैंड कराया गया। शिकागो ओ'हारे, डेनवर इंटरनेशनल, डलास फोर्ट वर्थ और रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखा गया, जहां टर्मिनल पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार शाम तक लगभग 11,000 scheduled उड़ानों के उड़ान भरने की योजना थी, जिससे 15 लाख से अधिक यात्रियों का सफर अधर में अटक गया।

End of Feed