स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को मुक्त कराएंगे ट्रंप! ईरान की मिसाइल साइट्स के करीब US ने गिराए 5,000 पाउंड के बम

यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5000 पाउंड (2,200 किलोग्राम) के कई बम गिराए गए। सैन्य कमान ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'कुछ घंटे पहले, अमेरिकी बलों ने सफलतापूर्वक 5,000 पाउंड वजन वाले कई डीप-पेनेट्रेटर हथियारों का इस्तेमाल ईरान के तट पर किया।

US drops 2,200-kg bunker buster bombs: अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी इलाके में उसके मिसाइल ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। खास बात यह है कि ये ठिकाने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब है। यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5000 पाउंड (2,200 किलोग्राम) के कई बम गिराए गए। सैन्य कमान ने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'कुछ घंटे पहले, अमेरिकी बलों ने सफलतापूर्वक 5,000 पाउंड वजन वाले कई डीप-पेनेट्रेटर हथियारों का इस्तेमाल ईरान के तट पर किया। ये ठिकानें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के समीप हैं।

iran site

ईरान के परमाणु संयंत्रों के करीब यूएस ने गिराए बम।

ईरान की मिसाइलें जहाजों के लिए खतरा-यूएस

X पर अपने पोस्ट में सेंट्रल कमांड ने कहा कि 'कुछ घंटे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के करीब ईरान के तट पर मौजूद उसके मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए। अमेरिकी सेना ने जमीन के भीतर जाकर फटने वाले 5000 पाउंड वजनी कई बम गिराए। इन परमाणु संयंत्रों की एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बनी हुई हैं।'

End of Feed