मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी संगठन घोषित करने की दिशा में राष्ट्रपति ट्रंप का कदम, जानें- क्या है ये और क्यों हो रहा एक्शन?

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं, जिसमें अधिकारियों को यह तय करने का निर्देश दिया गया है कि क्या मुस्लिम ब्रदरहुड के कुछ चैप्टर्स को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए। यह एक ऐसा कदम है जिससे फाइनेंशियल मदद को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध और ज्यादा अधिकार मिलेंगे।

Muslim Brotherhood: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। इससे उनके एडमिनिस्ट्रेशन को यह अधिकार प्राप्त हुआ, जहां वे इसकी जांच कर सकेंगे कि मुस्लिम ब्रदरहुड के कुछ खास चैप्टर्स को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए या नहीं। इस ऑर्डर में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को ग्रुप के अलग-अलग चैप्टर्स की जांच करने और यह तय करने का निर्देश दिया गया है कि क्या किसी को औपचारिक तौर पर घोषित करने की जरूरत है। बता दें कि यह एक ऐसा कदम है जिससे फाइनेंशियल मदद को रोकने के लिए कड़े प्रतिबंध और ज्यादा अधिकार मिलेंगे।

trump (23)

डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम ब्रदरहुड को किया आतंकी संगठन घोषित (Photo -AP)

व्हाइट हाउस की एक फैक्ट शीट में कहा गया है कि ऑर्डर का मकसद घोषित चैप्टर्स की क्षमताओं और कामकाज को खत्म करना, उन्हें रिसोर्स से दूर करना और यूनाइटेड स्टेट्स के नागरिकों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उनके किसी भी खतरे को खत्म करना है।

End of Feed