ईरान के मिसाइल हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, 5 तेल टैंकर किए तबाह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के IRGC द्वारा अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद अमेरिका ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को तबाह कर दिया। इनमें चार ओमान की खाड़ी और एक खार्ग द्वीप के पास था।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, मंगलवार (स्थानीय समय) को अमेरिकी सेनाओं ने ईरान के पांच कच्चे तेल के टैंकरों को तबाह कर दिया है। यह जवाबी कार्रवाई ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश के बाद की गई।

us attack

अमेरिकी सेना ने 5 ईरानी क्रूड ऑयल टैंकर नष्ट किए (Photo: X/CENTCOM)

CENTCOM के अनुसार, IRGC ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी युद्धपोत पर दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी युद्धपोत ने इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और क्षेत्रीय समुद्री क्षेत्र में गश्त जारी रखी। इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक या कर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

End of Feed