US Israel War: इजरायल को बचाने में खाली हुआ अमेरिका का 'हथियारों का गोदाम'; आधी मिसाइलें खत्म, डरे जापान और साउथ कोरिया

द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, Iran के साथ हालिया संघर्ष में इजरायल की रक्षा करते हुए US ने अपने आधे एडवांस मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर गंवा दिए हैं। हथियारों के इस बड़े संकट के कारण एशिया में अमेरिकी सहयोगी जापान और दक्षिण कोरिया चिंतित हैं।

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का सबसे बड़ा नुकसान अमेरिका को अपने हथियारों के भंडार के रूप में उठाना पड़ा है। 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन (Pentagon) के शीर्ष अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कबूल किया है कि इजरायल की रक्षा करने की वजह से अमेरिकी सेना के पास अब बेहद उन्नत और आधुनिक मिसाइल डिफेंस इंटरसेप्टर्स की भारी किल्लत हो गई है। इस असंतुलन ने दुनिया भर के अन्य हिस्सों (जैसे एशिया और यूरोप) में सुरक्षा जिम्मेदारियों को पूरा करने की अमेरिकी क्षमता और तत्परता पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

us israel war news missile crisis

बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल में टर्मिनल एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम साइट पर (फाइल फोटो/अमेरिकी वायु सेना)

अमेरिका ने दागीं 300 से ज्यादा एडवांस मिसाइलें

रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा विभाग के गोपनीय आंकड़ों का हवाला देते हुए इस रक्षा साझेदारी की असली और चौंकाने वाली तस्वीर पेश की गई है। अमेरिका ने इजरायल के आसमान को सुरक्षित रखने के लिए अपने बेहद आधुनिक 200 से अधिक टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) इंटरसेप्टर दाग दिए। इस समय अमेरिका के पास केवल 200 थाड इंटरसेप्टर ही बचे हैं और उनकी निर्माण लाइन इतनी धीमी है कि वे मांग के मुताबिक नई मिसाइलें नहीं बना पा रही हैं। इसके अलावा, पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों से 100 से अधिक स्टैंडर्ड मिसाइल-3 (SM-3) और स्टैंडर्ड मिसाइल-6 (SM-6) इंटरसेप्टर फायर किए गए। कुल मिलाकर अमेरिका ने इजरायल की तुलना में करीब 120 अधिक इंटरसेप्टर दागे और ईरान की दोगुनी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट किया।

End of Feed