अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह 20 साल से 5 महीने कम है। न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के जज विक्टर मारेरो ने 80 मिनट की सुनवाई के बाद गुप्ता को 235 महीने की जेल की सज़ा सुनाई। सुनवाई के दौरान पन्नू ने अपने बयान में दावा किया कि अपनी जान को खतरा होने का पता चलने के बाद से वह 1200 दिनों से ज़्यादा समय से अपनी रेगुलर लीगल प्रैक्टिस नहीं कर पाए हैं।
अमेरिकी अदालत ने निखिल गुप्ता को सुनाई सजा। (फोटो साभार: @DEANEWYORKDiv)
बता दें कि इससे पहले न्यूयॉर्क में निखिल गुप्ता ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों के सिलसिले में भाड़े पर हत्या,भाड़े पर हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के आरोपों में अपना गुनाह कबूल कर लिया था। अमेरिकी अदालत के जज को लिखी चिट्ठी में उन्होंने संकेत दिया था कि पन्नू की हत्या की साजिश उन्होंने अकेले रची थी। उन्होंने अपने किए पर पछतावा जताते हुए जज से माफी भी मांगी थी।
