दिल्ली को मास्को के ज्यादा करीब ले जा रहीं टैरिफ-अप्रवासन नीतियां, US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स ने की ट्रंप की तीखी आलोचना

कैलिफोर्निया की सांसद सिडनी कामलागर-डोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की एक बड़ी तस्वीर दिखाते हुए कहा कि ट्रंप का दृष्टिकोण 'अपना ही नुकसान करने जैसा' है। उन्होंने राष्ट्रपति पर 'व्यक्तिगत नाराजगी' और 'नोबेल शांति पुरस्कार के प्रति जुनून' के कारण दशकों की द्विदलीय प्रगति को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

US Congress : भारत के खिलाफ अपनी टैरिफ एवं अप्रवासन नीति को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश में बुरी तरह घिर गए हैं। विपक्षी डेमोक्रेट्स ही नहीं बल्कि उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी के नेता भी इन नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। हाउस फॉरेन अफेयर्स वाली सब-कमेटी में 'द यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' पर सुनवाई के दौरान दोनों दलों के नेताओं ने ट्रंप की इन नीतियों पर तीखे सवाल किए। डेमोक्रेट सांसदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 'दंडात्मक टैरिफ और वीजा पर रोक नई दिल्ली को मास्को के करीब ले जा रहे हैं और इससे यूएस की हिंद-प्रशांत रणनीति भी कमजोर हो रही है।'

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

वॉशिंगटन से डेमोक्रेट सांसद प्रमिला जयपाल ने टैरिफ के घरेलू प्रभावों को उजागर करते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की 120 साल पुरानी एक पारिवारिक कंपनी, जो भारतीय कृषि आयात पर निर्भर है, ने उन्हें बताया कि नई शुल्क दरें उनके '120 वर्षों में सबसे बड़े खतरे' का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे उन्हें उत्पादन कम करने या विदेश में स्थानांतरित करने पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कानूनी आव्रजन मार्गों पर लगाए गए प्रतिबंधों की भी आलोचना की, जिन्हें उन्होंने भारतीयों के खिलाफ ऐतिहासिक भेदभावपूर्ण कोटा की याद दिलाने वाला बताया।

End of Feed