अमेरिका के 50% टैरिफ का कनाडा ने दिया करारा जवाब, कार्नी बोले- 8 सितंबर से लगेगा ‘डॉलर-फॉर-डॉलर’ टैक्स

US-Canada Trade Deal: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर और तेज हो गया है। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत विफल होने के बाद अमेरिका ने कनाडा के करीब 20 अरब डॉलर के निर्यात पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। जवाब में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका पर “डॉलर-टू-डॉलर” जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 8 सितंबर 2026 से लागू होंगे। इस टकराव का असर दोनों देशों के कारोबार, कंपनियों, किसानों और उपभोक्ताओं के साथ-साथ USMCA व्यापार समझौते पर भी पड़ सकता है।

US-Canada Trade Deal: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर की शुरुआत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद अमेरिका ने कनाडा पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का मन बना लिया है। अमेरिका के फैसला का कनाडा ने भी करारा जवाब देने की ठान ली है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी अमेरिका के खिलाफ “डॉलर-टू-डॉलर” जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ये नए कनाडाई टैरिफ 8 सितंबर 2026 से लागू होंगे।

US Canada (2)

ट्रंप के 50% टैरिफ से भड़का कनाडा, कार्नी ने ठोका जवाबी टैक्स। AI IMAGE

कार्नी ने भी दे दिया ‘डॉलर फॉर डॉलर’ जवाब

अमेरिकी टैरिफ के जवाब में मार्क कार्नी ने साफ कहा कि कनाडा अमेरिका के नए टैरिफ का डॉलर-टू-डॉलर जवाब देगा। कनाडा की ओर से लगाए जाने वाले नए टैरिफ अमेरिका के स्टील, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, पल्प एंड पेपर समेत कई क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे। ये टैरिफ 8 सितंबर से प्रभावी होंगे।

End of Feed