मंजिल से ढाई घंटे दूर था Air India का विमान, तभी अमेरिका में थम गईं उड़ानें; कैसे समय पर लैंड हुईं सभी 5 फ्लाइट्स?

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं। इस दौरान एयर इंडिया की पांच नॉनस्टॉप फ्लाइट्स हवा में थीं। इनमें दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट अपने गंतव्य से महज ढाई घंटे दूर थी। राहत की बात रही कि सभी पांचों विमान सुरक्षित लैंड हुए।

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी ने शुक्रवार, 13 नवंबर को देशभर में हवाई यातायात को प्रभावित कर दिया। हालात ऐसे बने कि अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देशभर के एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी। इस दौरान एयर इंडिया की पांच नॉनस्टॉप फ्लाइट्स भी हवा में थीं।

air india flight

अमेरिका में ATC फेल होने के बावजूद Air India की सभी फ्लाइट्स समय पर लैंड।

इनमें दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट अपने गंतव्य से महज ढाई घंटे की दूरी पर थी। हालांकि, राहत की बात रही कि एयर इंडिया की सभी पांचों फ्लाइट्स बिना किसी बड़ी बाधा के अपने निर्धारित समय पर लैंड कर गईं।

End of Feed