अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव: तेहरान ने पहली बार माना, US हमलों में तबाह हुआ पावर ग्रिड

Iran US tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि अमेरिकी हवाई हमलों में उसके बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान के ऊर्जा मंत्रालय ने भीषण गर्मी के बीच लोगों से बिजली बचाने की अपील की है।

Iran US tension: मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में युद्ध के बादल एक बार फिर गहरे हो गए हैं। एपी के मुताबिक ईरान ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार कर लिया है कि अमेरिकी हवाई हमलों (US Airstrike) के कारण उसके देश के बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। यह पहली बार है जब ईरान ने खुले तौर पर अपने पावर ग्रिड पर अमेरिकी हमलों की बात कबूल की है, जो दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के एक बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचने का साफ संकेत है।

US airstrike

मिडिल ईस्ट में भारी तनाव (एआई इमेज)

ईरान के ऊर्जा मंत्रालय ने देश के दक्षिणी प्रांतों में रहने वाले लोगों से बिजली का इस्तेमाल कम से कम करने की भावुक अपील की है। मंत्रालय का कहना है कि एक तरफ इन इलाकों में इस वक्त रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी हमलों ने बिजली सप्लाई व्यवस्था को पंगु बना दिया है। हालांकि, ईरान ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन हमलों में बिजली संयंत्रों (पावर प्लांट्स) को निशाना बनाया गया है या फिर ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचा है।

End of Feed