अमेरिका में बाल-बाल बचे यात्री, ह्यूस्टन में रनवे पर उड़ान भरते समय में विमान में लगी आग

Houston Plane Fire : अमेरिका में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। दरअसल, ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यूनाइटेड एयरलाइन के विमान में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था तभी इसके एक विंग में आग लग गई।

Houston Plane Fire : अमेरिका में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से बच गया। दरअसल, ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यूनाइटेड एयरलाइन के विमान में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रनवे पर उड़ान भरने जा रहा था तभी इसके एक विंग में आग लग गई। विमान में आग नजर आते ही इसे उड़ान भरने से तत्काल रोका गया और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। ह्यूस्टन फायर विभाग का कहना है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। न्यूयॉर्य पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में 104 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इससे पहले शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में एक मॉल के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए।

Houston

ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर हुआ हादसा।

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को एक विमान उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही एक घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कई घरों में आग लग गई। यह एक ‘एयर एंबुलेंस’ थी जिसमें एक बच्ची, उसकी मां और चार अन्य लोग सवार थे। ये सभी मेक्सिको के निवासी थे।

End of Feed