दुनिया

ईरान ने दुनिया के सामने पेश किया अपना नया मिसाइल है, 1700 KM के रेंज के साथ है खतरनाक क्षमता

ईरान इस समय इजराइल से सीधे तौर पर उलझा हुआ है। दोनों एक दूसरे पर हमला भी कर चुके हैं, ऐसे में ईरान का मिसाइल का अनावरण करना अमेरिका और इजराइल दोनों के लिए खतरनाक है।

Image

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई

Photo : AP

ईरान ने रविवार को एक नई स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया जिसकी ऑपरेशनल रेंज 1,700 किलोमीटर है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने फार्स के हवाले से बताया कि 'एतेमाद' (ट्रस्ट) नामक इस मिसाइल का अनावरण राजधानी तेहरान में रक्षा मंत्रालय के एयरोस्पेस उद्योगों की एक प्रदर्शनी में राष्ट्रपति मसूद प के दौरे के दौरान किया गया।

ईरान का उद्देश्य

इस मौके पर राष्ट्रपति पेजेशकियन ने जोर देकर कहा कि ईरान की रक्षा क्षमताएं इतने उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं कि वे 'दुश्मनों' को देश पर हमला करने के बारे में सोचने से भी रोक सकती हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की विस्तारित रक्षा क्षमताओं का उद्देश्य किसी भी आक्रामक कार्रवाई को रोककर देश की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि ईरान अन्य देशों पर हमला करने की कोशिश नहीं करता है। फार्स के अनुसार, 16 मीटर लंबी और 1.25 मीटर व्यास वाली यह मिसाइल एक सटीक-निर्देशित वारहेड से सुसज्जित है।

नौसेना का भूमिगत बेस

इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने एक भूमिगत बेस का अनावरण किया, जिसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक की परिचालन रेंज वाली 'सैकड़ों' स्वदेशी एंटी-डिस्ट्रॉयर क्रूज मिसाइलें होंगी। सरकारी आईआरआईबी टीवी ने शनिवार को बताया कि बेस का अनावरण आईआरजीसी के चीफ कमांडर होसैन सलामी द्वारा किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिसाइलों को जमीन पर लाने की बजाय भूमिगत बेस से दागा जा सकता है।

भूमिगत मिसाइल बेस

शनिवार को आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार आउटलेट सेपाह न्यूज ने बताया कि बेस ईरान के दक्षिणी तट पर है। इस महीने की शुरुआत में, आईआरजीसी ने एक भूमिगत मिसाइल बेस का अनावरण किया था, जिसमें 'इमाद, कद्र और कियाम' सहित उन्नत ईरानी मिसाइलें रखी गई हैं, जो सभी तरल ईंधन से चलती हैं। इसके कुछ दिनों बाद, आईआरजीसी की नौसेना ने विभिन्न लड़ाकू जहाजों को समायोजित करने वाले एक भूमिगत बेस का अनावरण किया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article