अमेरिकी विमान को हाईजैक करने की कोशिश, 'बम' की धमकी देकर कॉकपिट में घुस रहा था सरफिरा, भेजा गया जेल

नेवार्क से न्यू ऑरलियन्स जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA2174 में बम की धमकी और हाइजैक की कोशिश के बाद हड़कंप मच गया। आरोपी रोनी अलेक्जेंडर गोमेज-अल्बर्टो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो दो बार अमेरिका से डिपोर्ट हो चुका है।

अमेरिका के आसमान में सोमवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नेवार्क से न्यू ऑरलियन्स जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट UA2174 में एक यात्री ने अचानक हवा में 'बम' होने का दावा करते हुए कॉकपिट में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे विमान में तत्काल 'हाइजैक अलर्ट' जारी करना पड़ा। विमान के चालक दल और यात्रियों की सूझबूझ से 34 वर्षीय संदिग्ध को काबू में किया गया। इसके बाद फ्लाइट को रात करीब 11:15 बजे न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी को तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया।

End of Feed