विदेश मंत्री जयशंकर से मिलीं संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक, ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पर उठाए सवाल

Annalena Baerbock India Visit: संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक ने वैश्विक तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र में सुधार और मजबूत बहुपक्षीय व्यवस्था की जरूरत बताई। भारत के साथ सहयोग को भी उन्होंने अहम बताया।

Annalena Baerbock India Visit: संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक (Annalena Baerbock) ने वैश्विक हालात को लेकर चिंता जताई है और देशों से संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के प्रति दोबारा मजबूत प्रतिबद्धता दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव और अलगाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) के साथ बातचीत के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की 'बोर्ड ऑफ पीस' पहल पर भी सवाल उठाए। यह एक नया ढांचा बताया गया है, जिसमें शांति प्रयासों के लिए देशों से बड़ी रकम ली जाती है। इस पर टिप्पणी करते हुए बेयरबॉक (Jaishankar meeting with Annalena Baerbock) ने कहा कि शांति किसी शुल्क के आधार पर नहीं मिल सकती।

Annalena Baerbock India visit

UNGA अध्यक्ष बेयरबॉक का बड़ा बयान, UN सुधार पर जोर

दुनिया आज कई बड़ी चुनौतियों का कर रही सामना-बेयरबॉक

उन्होंने जोर देकर कहा कि यूनाइटेड नेशन (United Nations) की खासियत यही है कि इसमें हर देश चाहे छोटा हो या बड़ा अपनी बात रख सकता है। अगर किसी मंच पर शामिल होने के लिए पैसा देना पड़े, तो वह सभी के लिए न्यायसंगत नहीं हो सकता। बेयरबॉक ने यह भी कहा कि आज दुनिया कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है, जैसे जलवायु परिवर्तन, महामारी, युद्ध और आर्थिक संकट। ऐसे मुद्दों को कोई एक देश अकेले हल नहीं कर सकता। इसके लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बहुपक्षीय व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कानून इस समय दबाव में हैं।

End of Feed