Sheikh Hasina News: शेख हसीना को मौत की सजा पर UN ने जताया कड़ा विरोध, निष्पक्ष सुनवाई पर दिया जोर

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह मृत्युदंड का विरोध करता है लेकिन बांग्लादेश में न्याय की वकालत करता है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में सभी परिस्थितियों में मृत्युदंड के प्रति अपना विरोध दोहराया। UN मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री पर ICT के फैसले को पीड़ितों के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया। पर उसने मौत की सजा का विरोध करते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर जोर दिया है।

Sheikh Hasina

शेख हसीना को मौत की सजा पर UN ने जताया कड़ा विरोध (फाइल फोटो:PTI)

फैसले के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक सड़क पर लोग इकट्ठा हुए। पिछले जुलाई में, बांग्लादेश में सार्वजनिक सेवा नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली को लेकर शुरू हुए छात्र विरोध प्रदर्शन जल्द ही व्यापक प्रदर्शनों में बदल गए, जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने हिंसक रूप से दबा दिया।

End of Feed