गाजा की बर्बादी पर UN का बयान-द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इमारतों का इतना नुकसान कभी नहीं देखा गया

यूएन ने अपनी आंकलन रिपोर्ट में कहा है कि इस युद्ध का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि हमास ने गत सात अक्टूबर को इजरायल पर जमीन, आसमान और समुद्र के जरिए भीषण हमले किए। रिपोर्ट में कहा गया है 23 लाख की आबादी वाली गाजा के करीब पांच प्रतिशत लोग मारे गए हैं।

Israel Hamas War : इजरायल-हमास के बीच जारी जंग में हुए नुकसान पर संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा बयान दिया है। यूएन ने कहा है कि गाजा में इमारतों का जिस तरह से नुकसान पहुंचा है वैसी तबाही द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नहीं देखी गई। इजरायल यदि आज हमले रोक देता है तो भी उसकी बमबारी और जमीने हमलों में नष्ट हुईं इमारतों को दोबारा खड़ा करने में कम से कम 2040 तक का समय लगेगा।

gaza

हमास ने गत सात अक्टूबर को किया था हमला।

गाजा में करीब 5 फीसद लोग मारे गए

यूएन ने अपनी आंकलन रिपोर्ट में कहा है कि इस युद्ध का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि हमास ने गत सात अक्टूबर को इजरायल पर जमीन, आसमान और समुद्र के जरिए भीषण हमले किए। रिपोर्ट में कहा गया है 23 लाख की आबादी वाली गाजा के करीब पांच प्रतिशत लोग मारे गए हैं। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का मारा जाना अप्रत्याशित है।

End of Feed