ट्रंप के पीस प्लान पर कहां अटकी है बात, किन मुद्दों पर है गतिरोध, पुतिन के करीबी सहयोगी ने बताया

पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की शांति पहल के तहत मंगलवार देर रात रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर से बंद कमरे में लगभग पांच घंटे तक मुलाकात की। कुश्नर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद हैं।

Russia US Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना को स्वीकार करने में सबसे बड़ी रुकावट क्या है, इस बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी ने जानकारी दी है। पुतिन के वरिष्ठ सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि नाटो की सदस्यता पाने की यूक्रेन की चाहत सबसे बड़ी बाधा है और बातचीत में यह प्रमुख मुद्दा रहा। दरअसल, मास्को में बुधवार को अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रंप के पीस प्लान पर चर्चा की। उशाकोव ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों स्टीव विटकॉफ एं जेयर्ड कुश्नर के साथ पुतिन की बैठक करीब पांच घंटे तक चली।

russia

पुतिन से मास्को में मिले विटकॉफ। तस्वीर-ANI

रूस और अमेरिका के बीच हुई वार्ता सार्थक रही

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के वरिष्ठ सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को बताया कि यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए रूस और अमेरिका के बीच हुई वार्ता सार्थक रही लेकिन काफी काम बाकी है। पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की शांति पहल के तहत मंगलवार देर रात रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन में अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर से बंद कमरे में लगभग पांच घंटे तक मुलाकात की। कुश्नर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद हैं। उशाकोव ने बातचीत को ‘उपयोगी, रचनात्मक और ठोस’ बताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति प्रस्ताव की रूपरेखा पर चर्चा हुई है, न कि ‘विशिष्ट शब्दों पर’।

End of Feed