Ukraine-Russia War Latest Updates: क्या वाकई में पुतिन की मौत हो चुकी है, बॉडी डबल ले रहे हैं फैसला?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 04:27 PM IST

Ukraine-Russia War Latest Updates: यूक्रेन के पूर्व मिलिट्री चीफ ने एक बड़ा दावा किया है। जिसमें उन्होनें बताया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लदिमीर पुतिन के पास कई सारे बॉडी डबल्स हैं। साथ ही उनका कहना है कि पुतिन को मौत का डर सता रहा है और इसलिए पुतिन किसी भी पब्लिक इवेंट में खुद नहीं जाते बल्कि उनके बॉडी डबल जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या रूस की सरकार कोई और चला रहा है ?
  • मॉस्को में पुतिन के कितने बॉडी डबल हैं ?
  • क्या मर्डर के डर से बाहर नहीं आते पुतिन ?

Ukraine-Russia War Latest Updates: यूक्रेन के इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि पुतिन ने अपने कई बॉडी डबल बना रखे हैं। पुतिन कभी खुद पब्लिक इवेंट में नहीं जाते बल्कि अलग-अलग मौके पर उनके बॉडी डबल ही इवेंट को अटैंड करते हैं। दावा यहां तक है कि कई अहम मीटिंग्स में पुतिन के बॉडी डबल मौजूद रहे हैं। इतना ही नहीं जनवरी में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ये दावा किया था कि उन्हें शक है कि पुतिन जिंदा हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि क्रेमलिन में पुतिन के फैसले कोई और ले रहा है। टीवी स्क्रीन पर दिखने वाला शख्स पुतिन नहीं कोई और है। साथ ही मॉस्को से ही एक बड़ा दावा किया गया है कि क्रेमलिन के सीनियर ऑफिशियल्स को वैगनर ग्रुप का डर सता रहा है। कहा जा रहा है। वैगनर सबकी हत्या कर देगा और रूस की सत्ता पर कब्जा कर लेगा। इन सब दावों में कितना दम है। कितनी सच्चाई है। कितनी अफवाह इस पर चर्चा करेंगे। हमारे साथ एक्सपर्ट भी जुड़ेंगे लेकिन उससे पहले वो सवाल जो इन दावों से खड़े हो रहे हैं।

अब आपको पुतिन की 4 तस्वीरें दिखाते हैं। पुतिन की 4 लेटेस्ट तस्वीरें। पहली तस्वीर 9 फरवरी की है। मॉस्को की ही है। मौका था। मिलिट्रो प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए इसी विषय पर पुतिन ने एविएशन इंडस्ट्री के इंजीनियर्स से मुलाकात की। यूक्रेन पर अगले ऑफेंस से पहले पुतिन ने कहा कि इस युद्ध की शुरूआत उन्होंने नहीं की। टीवी प्रजेंस में पुतिन पब्लिक के काफी करीब नजर आए। उनकी चेयर के दोनों तरफ ऑफशियल्स बैठे हैं। डिस्टेंस भी ज्यादा नहीं है। इसके बाद पुतिन ने एक राउंड टेबल मीटिंग भी की। जिसमें वो अन्य लोगों को काफी करीब नजर आए।

End of Feed