शांति की ओर बढ़ रहे रूस-यूक्रेन, ट्रंप के शांति प्लान के अहम मुद्दों पर जेलेंस्की सहमत!

लगभग चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका द्वारा तैयार किए गए 28 सूत्रों वाले प्रस्ताव ने यूक्रेन और कई अन्य देशों में चिंता बढ़ा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि अब उनके देश के सामने एक मुश्किल स्थिति है, जिसमें उसे अपनी संप्रभुता की रक्षा और जरूरी अमेरिकी समर्थन बनाए रखने के बीच संतुलन साधना पड़ सकता है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब अंत की ओर दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप के शांति समझौते के अहम मुद्दों पर यूक्रेन ने सहमति जता दी है।अमेरिकी सूत्रों के अनुसार यूक्रेन ने एक प्रस्तावित शांति समझौते के ढांचे पर सहमति जताई है, हालांकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अब भी मानते हैं कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अंतिम रूप देना बाकी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अबु धाबी में अमेरिकी प्रतिनिधि जनरल डैन ड्रिस्कॉल और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत जारी थी।

trump zelensky

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (फोटो-AP)

End of Feed