जेलेंस्की को पसंद नहीं आया मोदी-पुतिन का 'याराना', बोले-गले मिलते देख हुई घोर निराशा, शांति प्रयासों को बहुत बड़ा झटका'

Volodymyr Zelenskyy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को मास्को पहुंचे। मास्को में उनका भव्य स्वागत हुआ। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पीएम मोदी की इस रूस यात्रा पर दुनिया भर की नजरें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे पर रूस पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया
  • पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, आज भारत की बात सुनी जा रही ह
  • विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि अगले 10 सालों में भारत तेजी से विकास करेगा

Volodymyr Zelenskyy : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात और दोनों का एक दूसरे का गले लगना यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पसंद नहीं आया है। इस मुलाकात पर जेलेंस्की ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि 'पुतिन को गले लगाते हुए देख उन्हें घोर निराशा हुई है और यह शांति प्रयासों को बहुत भारी झटका है।' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को मास्को पहुंचे। मास्को में उनका भव्य स्वागत हुआ। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की किसी देश की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

putin modi meeting

मास्को पहुंचे पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत।

यूक्रेन में अस्पताल पर हमले में 37 की जान गई

X पर अपने पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, 'रूस के मिसाइल हमले में आज यूक्रेन में 37 लोगों की जान चली गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हमले में घायल 170 लोगों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल को निशाना बनाया। इमारत के मलबे में कई लोग दब गए। इस दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता द्वारा दुनिया के सबसे खूंखार अपराधी को मास्को में गले लगाते हुए देखकर घोर निराशा हुई। यह शांति प्रयासों को बहुत बड़ झटका है।'

End of Feed