जेलेंस्की ने फेडोरोव से मतभेद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी; पूर्व रक्षा मंत्री से तकरार, स्टारलिंक विवाद और ट्रंप-मस्क की एंट्री से बढ़ा बवाल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बर्खास्त रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव के साथ मतभेदों, एलन मस्क के स्टारलिंक को लेकर हुए विवाद और पैट्रियट मिसाइलों की भारी कमी पर पहली बार खुलकर बात की है।

रूस के साथ जारी विनाशकारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राजनीतिक गलियारों में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बर्खास्त रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव (Mykhailo Fedorov) के साथ अपने मतभेदों, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई असहज मुलाकात और देश में पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की भयावह कमी पर पहली बार मीडिया के सामने खुलकर बात की है। पत्रकारों के साथ हुई एक विशेष बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि युद्ध के मैदान के साथ-साथ यूक्रेन को अंदरूनी मोर्चे पर भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Ukraine president Volodymyr Zelenskyy Mykhailo Fedorov rift

पूर्व रक्षा मंत्री से तकरार के मामले पर बोले जेलेंस्की

"युद्ध के बीच चुनाव कराना यानी देश में सुनामी लाना"

पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव को पिछले महीने उनके पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद यूक्रेन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। फेडोरोव ने हाल ही में देश में राष्ट्रपति चुनाव कराने की मांग की थी।

End of Feed