बाइडन के प्रतिबंध हटाते ही यूक्रेन ने रूस पर कर दिया अमेरिकी मिसाइलों से हमला, आज ही पुतिन ने बदला है परमाणु बम वाला नियम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दो दिन पहले ही यूक्रेन को अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने की अनुमति दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला
  • अमेरिकी मिसाइलों से हमला
  • रूस पर दागी 6 मिसाइलें

रूस और यूक्रेन की जंग अब एक अलग मोड़ पर दिख रही है। यह जंग अब परमाणु हथियारों की ओर जाती दिख रही है। दो दिन पहले ही अमेरिका ने लंबी दूरी की मिसाइलों पर लगे प्रतिबंध से यूक्रेन को आजाद किया था। जिसके बाद अब यूक्रेन ने यह हमला किया है। उधर ऐसे हमले की आशंका को लेकर ही पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों के उपयोग को लेकर बने नियम में बदलाव किया है।

ukraine fire us missile

यूक्रेन ने रूस पर अमेरिकी मिसाइलों को छोड़ा

End of Feed