UK के आसमान में बड़ा संकट! एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी से 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हीथ्रो समेत बड़े एयरपोर्ट प्रभावित

UK में तकनीकी खराबी के चलते हवाई सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। लंदन के हीथ्रो और मैनचेस्टर समेत कई एयरपोर्ट पर करीब 600 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

UK के कई एयरपोर्ट्स, जिनमें लंदन का हीथ्रो और मैनचेस्टर शामिल हैं, में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के कारण लगभग 1000 उड़ानें रद्द कर दी गईं। रिपोर्टों के मुताबिक तकनीकी खामी की वजह से 5 से ज्यादा एयरपोर्ट प्रभावित हुए हैं। इस वजह से घंटों विमान और टर्मिनल में यात्री फंसे रहे।

heathrow

UK में तकनीकी खराबी से हवाई सेवा ठप (फाइल फोटो)

हीथ्रो पर रातभर आने वाली उड़ानों पर रोक रही जबकि ब्रिटिश एयरवेज ने 100 से ज्यादा फ्लाइट रद्द या डायवर्ट कीं। हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानों के रद्द होने और देरी का असर पड़ा।

End of Feed