Uganda Army Chief News: मुहूजी काइनेरुगाबा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी लगातार महिलाओं को लेकर उटपटांग मांगों को लेकर सबका ध्यान खींचा है, वह एक बार फिर से अपने हालिया बयानों के चलते चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इजरायल के प्रति उनके समर्थन और तुर्की के बारे में की गई तीखी टिप्पणियों के बाद, अब लोगों की नजरें काइनेरुगाबा के अतीत पर टिक गई हैं। और इसी क्रम में, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के सामने रखा गया उनका वह अनोखा शादी का प्रस्ताव भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
पीएम मेलोनी के भी दीवाने हैं युगांडा सेना प्रमुख, कहा- शादी करो, 100 गायें दूंगा, अब तुर्की के पीछे लगे
युगांडा के जनरल स्टाफ के प्रमुख, मुहूजी काइनेरुगाबा जिन्होंने हाल ही में घोषणा की कि वे इजराइल में 100,000 सैनिक भेजने के लिए तैयार हैं। उन्होंने तुर्की को अपने निशाने पर लिया था। काइनेरुगाबा ने अंकारा से 1 अरब डॉलर न मिलने पर राजनयिक संबंध तोड़ने की धमकी दी है। इसके साथ ही कहा कि उन्हें तुर्की की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी करनी है तो वह उनकी पत्नी का इंतजाम करें। ऐसे में इस बीच उनके 2022 में जॉर्जिया मेलोनी को दिए गए उनके अजीबोगरीब शादी के प्रस्ताव को याद किया जा रहा है।
100 गायों के साथ शादी का प्रस्ताव
2022 में काइनेरुगाबा ने सोशल मीडिया के जरिए मेलोनी को शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे युगांडा की परंपराओं का हवाला देते हुए, दुल्हन की कीमत के तौर पर 100 गायें देंगे। ये बयान जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छा गए। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी के बदले सार्वजनिक रूप से 100 अंकोले गायें देने की पेशकश की थी, जिन्हें उन्होंने धरती की सबसे खूबसूरत गायें बताया था।
'मैं रोम पर कब्जा कर लूंगा' वाला बयान
चर्चाएं सिर्फ शादी के प्रस्ताव तक ही सीमित नहीं थीं। काइनेरुगाबा ने कुछ ऐसे बयान दिए जिन पर कूटनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। उन्होंने संकेत दिया कि अगर उनका शादी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया, तो वे रोम पर कब्जा कर सकते हैं।
पद से हटा दिया गया
सोशल मीडिया पर इन बयानों के चर्चा का विषय बनने के बाद, योवेरी मुसेवेनी ने अपने बेटे को पद से हटा दिया, जो उस समय सेना कमांडर थे। आज मुसेवेनी युगांडा देश के राष्ट्रपति हैं और मुहूजी काइनेरुगाबा उनके बेटे हैं, जो आज देश के सेना प्रमुख हैं। काइनेरुगाबा के तब ऐसे बयान ने युगांडा की विदेश नीति को नुकसान पहुंचाया था।
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से शादी को 100 गायें का ऑफर
शादी के लिए गायें क्यों देनी?
युगांडा में, खासकर ग्रामीण इलाकों में, शादियों में दुल्हन की कीमत के तौर पर मवेशी देने की एक आम परंपरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काइनेरुगाबा की टिप्पणियां इसी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित थीं।
नई टिप्पणियों से तनाव बढ़ा
काइनेरुगाबा, जो हाल ही में इजराइल के समर्थन और तुर्की के प्रति अपनी तीखी टिप्पणियों के कारण फिर से सुर्खियों में आए हैं, अपने पिछले विवादास्पद बयानों के चलते अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक मंच पर लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
