US Naval Blockade Of Strait Of Hormuz: अमेरिका-ईरान के बीच हुई शांति वार्ता फेल होने के बाद दुनिया में एक बार फिर जंग की आहट सुनाई दे रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान से मुक्त कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में साफ कहा है कि अमेरिकी नौसेना अब इस जलमार्ग में आने-जाने वाले सभी जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगी। अमेरिका की मांग है कि ईरान, होर्मुज को बिना शर्त खोल दे।
ईरान ने क्या दी धमकी?
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने पलटवार किया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने अमेरिका को तीखा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी दी कि जल्द ही वे मौजूदा पेट्रोल कीमतों के लिए 'नॉस्टैल्जिक' हो जाएंगे।
गलिबाफ ने व्हाइट हाउस के पास पेट्रोल पंप की कीमतों की गूगल मैप्स इमेज शेयर की और लिखा, 'मौजूदा पंप फिगर्स का मजा लीजिए। इस तथाकथित 'ब्लॉकेड' के साथ जल्द ही आप 4-5 डॉलर प्रति गैलन गैस के लिए नॉस्टैल्जिक हो जाएंगे।'
ईरान के मैथमेटिकल फॉर्मूला का क्या है मतलब?
इतना ही नहीं उन्होंने गणित एक समीकरण भी शेयर किया- 'ΔO_BSOH>0 ⇒ f(f(O))>f(O)'। एक एक्स यूजर के अनुसार, इसका मतलब है कि अगर हार्मुज ब्लॉकेड की तीव्रता बढ़ी (Delta O_BSOH > 0), तो तेल की कीमतों में कंपाउंडिंग और नॉन-लीनियर उछाल आएगा, न कि साधारण वृद्धि। यानी आपूर्ति में रुकावट से कीमतें बढ़ेंगी और फिर उसका असर और बढ़ेगा।
ईरान ने दी ट्रंप को धमकी। mb ghalif x handle
ट्रंप ने धमकी दी है कि अमेरिकी नौसेना सोमवार शाम से ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक कर देगी। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह ब्लॉकेड ईरान के अरब सागर और ओमान की खाड़ी के सभी बंदरगाहों पर लागू होगा।

ट्रंप ने ईरान को दी नाकेबंदी की धमकी। trump truth social
होर्मुज बना युद्ध का केंद्र
इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब युद्ध का केंद्र बन चुका है। अमेरिका ने होर्मुज को खुलवाने के लिए नाटो सहित दुनिया के कई देशों से मदद मांगी। मगर ब्रिटेन, फ्रांस ने अमेरिकी की मदद करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अमेरिका ने खुद ही ईरान से पंगा लेने का फैसला ले लिया है।
