UAE में फिर बजने लगे सायरन, ईरानी मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोका; ड्रोन हमले से तेल साइट पर लगी आग; 3 भारतीय घायल

West Asia Conflict: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, जबकि एक ड्रोन हमले से तेल साइट में आग लग गई।

West Asia Conflict: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रविवार को अचानक हवाई हमलों के साजरन बजने लगे और एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूएई में तेहरान की तरफ से मिसाइलों को आते हुए देखा गया।

Missile Attack

UAE ने मिसाइल हमलों को रोका (फाइल फोटो)

तेल साइट पर लगी आग

यूएई ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, जबकि एक ड्रोन हमले से तेल साइट में आग लग गई। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की एयर डिफेंस सिस्टम इस समय ईरान से आने वाले मिसाइल हमलों और ड्रोन को निष्क्रिय करने में जुटा हुआ है। बताया गया है कि ड्रोन हमले की वजह से एक तेल साइट पर आग लग गई, हालांकि, हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

End of Feed