Super Typhoon Ragasa: सबसे शक्तिशाली साइक्लोन ने मचाई हांगकांग व दक्षिणी चीन में तबाही, ताइवान में 14 की मौत, भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

रागासा सोमवार को उत्तरी फिलीपींस और मंगलवार को ताइवान से गुजरा था। ताइवान में 14 और फिलीपींस में 3 लोगों की मौत हो गई। इधर तेज हवाओं की वजह से हांगकांग के लोग सुबह-सुबह जाग गए और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर किचन के वेंटिलेशन पंखे के उड़ जाने और क्रेन के हिलने जैसे दृश्य शेयर किए।

TYPHOON RAGASA: कई सालों में आया सबसे शक्तिशाली तूफान, रागासा (RAGASA) ने ताइवान और फिलीपींस में भारी तबाही मचाने के बाद बुधवार तड़के हांगकांग के समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठाईं और दक्षिणी चीन के तटीय इलाकों में जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी। इस साल दुनिया का सबसे शक्तिशाली ट्रॉपिकल साइक्लोन सुपर टाइफून रागासा ने तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ हांगकांग पर खतरनाक दस्तक दी। शहर में सब कुछ बंद हो गया और 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

ragasa

हांगकांग व दक्षिणी चीन में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त। Photo- AP

अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया, जिसके कारण सड़कें सुनसान हो गईं। 200 किमी/घंटा (124 मील प्रति घंटा) की रफ्तार वाली हवाओं को पैदा करने वाला रागासा अगले कुछ घंटों में शहर के सबसे करीब होगा।

End of Feed