तकनीक, पैसे, सैन्य ताकत का 'कॉकटेल' बनाएंगे सऊदी, PAK-तुर्किये, मध्य पूर्व तेज होगा 'पावर गेम'

समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्र के हवाले से कहा है कि तीनों देशों के बीच इस संयुक्त रक्षा करार लंबे समय से वार्ता चल रही थी लेकिन क्षेत्र में हाल के संघर्षों एवं युद्धों ने इसमें तेजी लाई। बता दें कि ईरान, अमेरिका-इजराइल युद्ध को देखते हुए मध्य पूर्व के देश अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Saudi Arab, Pakistan and Turkiye Defence pact: तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक संयुक्त रक्षा समझौता होने जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस्लामिक नाटो की तर्ज वाले इस रक्षा करार पर सऊदी अरब के जेद्दा में हस्ताक्षर होंगे। वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्र के हवाले से कहा है कि तीनों देशों के बीच इस संयुक्त रक्षा करार लंबे समय से वार्ता चल रही थी लेकिन क्षेत्र में हाल के संघर्षों एवं युद्धों ने इसमें तेजी लाई। बता दें कि ईरान, अमेरिका-इजराइल युद्ध को देखते हुए मध्य पूर्व के देश अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वे रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाकर अपनी सुरक्षा मजबूत करना चाहते हैं। इससे पहले सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा करार हो चुका है। इस रक्षा करार में शामिल होने की तुर्किये ने इच्छा जाहिर की थी।

pact

सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये में होगा रक्षा करार। तस्वीर-AI

जेद्दा में मिलेंगे तीनों देशों के नेता

रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी सरकार के एक दूसरे करीबी सूत्र ने भी नाम न छापने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि इस समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का लाल सागर के तट पर स्थित शहर (जेद्दा) में तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलने का कार्यक्रम है। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर शनिवार तक चलने वाली अपनी यात्रा के लिए गुरुवार को सऊदी अरब पहुंचे, जबकि एर्दोगन के शुक्रवार को पहुंचने की उम्मीद है।

End of Feed