Operation Dost in Turkey: ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत ने तुर्की में छह साल की एक बच्ची को मलबे से निकालकर बचाया है। टीम ने उसे निकालने के बाद एक ब्लैंकेट ओढ़ाया और फिर डॉक्टर्स के पास चेक-अप कराया। राहत-बचाव अभियान में जुटे भारत के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने गंजियातेप में मलबे से छह साल की बच्ची को सही-सलामत बाहर निकाला।
Operation Dost in Turkey: तुर्की में मलबे से बच्ची को निकालने के बाद एनडीआरएफ के कर्मचारी। (स्क्रीनग्रैबः @AmitShah)
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बच्ची को सुरक्षित निकाले जाने का वीडियो शेयर किया। साथ ही ट्वीट में लिखा, ‘‘हम इस प्राकृतिक आपदा में तुर्की के साथ हैं। एनडीआरएफ जमीनी स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। भारतीय दल ने गंजियातेप के नूरादागी से छह साल की बच्ची को सफलतापूर्वक मलबे से बाहर निकाला है।’’
#आपदा_सेवा_सदैव_सर्वत्र 🙏 t.co/4C2bte78bw
— ANI (@ANI) Feb 9, 2023
गृह मंत्री अमित शाह ने भी यह क्लिप शेयर की और लिखा, ‘‘हमें हमारे एनडीआरएफ पर गर्व है। तुर्की में बचाव अभियान में टीम आईएनडी-11 ने गंजियातेप शहर में छह साल की लड़की बेरेन की जान बचाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को दुनिया का अग्रणी आपदा मोचन बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
दरअसल, भारत ने तुर्की समेत चार देशों (सीरिया, साइप्रस और लेबनान) में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद के लिए ‘‘ऑपरेशन दोस्त’’ शुरू किया है। इस अभियान (ऑपरेशन दोस्त) के तहत भूकंप प्रभावित तुर्की को भारत की ओर मदद मुहैया कराई गई है। हिंदुस्तान ने इसके जरिए न सिर्फ एक अच्छे पड़ोसी मुल्क होने का परिचय दिया बल्कि मानवीय मोर्चे पर भी मिसाल पेश की। भारत ने इसी के साथ पूरे संकट में साथी मुल्कों की सहायता के लिए किस तरह खड़ा होता है।
