'ईरान से तत्काल खतरा नहीं था'; विरोध में NCTC चीफ जो केंट ने छोड़ा पद, ईरान नीति पर अपने ही छोड़ रहे ट्रंप का साथ

ईरान युद्ध के विरोध में अमेरिका के शीर्ष काउंटरटेरर अधिकारी जो केंट ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि ईरान से कोई तत्काल खतरा नहीं था और युद्ध दबाव में शुरू किया गया।

ईरान के साथ टकराव के बीच अमेरिका की राजनीति और सुरक्षा तंत्र में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दरअसल, अमेरिका के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के विरोध में देश के शीर्ष आतंकवाद-रोधी अधिकारी जो केंट (Joe Kent) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

The director of the US National Counterterrorism Center, Joe Kent

अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के निदेशक जो केंट ने दिया इस्तीफा (File Image)

क्या है पूरा मामला?

वॉशिंगटन से आई खबर के मुताबिक,नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर (NCTC) के निदेशक जो केंट ने मंगलवार को इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वे अपने विवेक (good conscience) के साथ इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। केंट ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट शब्दों में लिखा कि ईरान अमेरिका के लिए तत्काल खतरा नहीं था। यह युद्ध इजरायल और उसके अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया गया। उनके इस बयान ने अमेरिकी प्रशासन की नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed