जिनपिंग, पुतिन और ट्रंप ने पहली बार की त्रिपक्षीय बैठक, परमाणु हथियारों सहित इन मुद्दों पर हुई खुलकर वार्ता

Trump Xi Putin Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गुरुवार को पहली बार त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हुई।

Trump Xi Putin Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गुरुवार को पहली बार त्रिपक्षीय बैठक संपन्न हुई। यह बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक को वैश्विक राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक महज एक कूटनीतिक मुलाकात बनकर भी रह सकती है।

Putin Trump Xi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की पहली त्रिपक्षीय बैठक

'हम रच रहे इतिहास'

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस (AP) के मुताबिक, बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने कहा, "हम वास्तव में इतिहास रच रहे हैं। अमेरिका, रूस और चीन की स्थिति ऐसी है कि वे दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने और उनके इस्तेमाल के खतरे को घटाने पर चर्चा कर सकते हैं।"

End of Feed