'सभी लोग तुरंत तेहरान छोड़ दें!' तय समय से पहले G-7 समिट छोड़ रहे ट्रंप, ईरान को दी बड़ी चेतावनी

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी-7 समिट से पहले वहां से निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी अहम बैठकों में शामिल होना है। इस बीच, ट्रंप ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ देने की अपील की है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है और इस यह बड़ा रूप अख्तियार कर सकता है।

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कार्रवाई को लेकर बहुत बड़ी चेतावनी दी है। G-7 शिखर समिट में हिस्सा लेने कनाडा पहुंचे ट्रंप अपने तय समय से पहले इस शिखर सम्मेलन को छोड़कर जा रहे हैं। इस बारे में व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी-7 समिट से पहले वहां से निकल जाएंगे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी अहम बैठकों में शामिल होना है। इस बीच, ट्रंप ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ देने की अपील की है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया है और इस यह बड़ा रूप अख्तियार कर सकता है।

donald trump

जी-7 समिट कनाडा में हो रही है।

रात्रिभोज के बाद रवाना होंगे ट्रंप

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 'G-7 समिट में राष्ट्रपति ट्रंप का पहला दिन बहुत ही अच्छा रहा। ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ हस्ताक्षर हुए। बहुत चीजें पूरी कर ली गई हैं लेकिन मध्य पूर्व में जो कुछ हो रहा है उसे देखते हुए राष्ट्रपति को जी-7 समिट तय समय से पहले छोड़ना पड़ रहा है। वह राष्टाध्यक्षों के साथ रात्रिभोज करने के बाद समिट से निकल जाएंगे।'

End of Feed