Israel Iran Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका कूदेगा या नहीं? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो हफ्तों इसको लेकर निर्णय करेंगे।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने ट्रंप के हवाले से बताया कि निकट भविष्य में ईरान के साथ बातचीत होने या न होने की पर्याप्त संभावना है। ट्रंप अगले दो हफ्तों के अंदर अपना निर्णय लेंगे कि आगे बढ़ना है या नहीं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
'बिना शर्त आत्मसमर्पण करे ईरान'
इससे पहले ट्रंप ने ईरान को 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने को कहा था। ईरान को धमकाते हुए ट्रंप ने कहा था कि उनके सर्वोच्च नेता खामेनेई कहां छिपे हैं? इसकी उन्हें जानकारी है। उन्होंने कहा था कि खामेनेई को मारने की उनकी 'कम से कम फिलहाल कोई योजना' नहीं है।
सनद रहे कि ट्रंप के इस बयान के एक दिन बाद बुधवार तड़के इजरायल ने ईरान की राजधानी पर जमकर एयरस्ट्राइक की। दोनों देश एक-दूसरे पर रुक-रुक कर हवाई हमले कर रहे हैं। गुरुवार को ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल को धुआं-धुआं कर दिया। इस हमले में दक्षिणी इजरायल का एक मुख्य अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया और तेल अवीव के करीब कई अन्य आवासीय इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा था।
