'हमारे हिस्सा का पानी नहीं छोड़ा तो लगा दूंगा 5% अतिरिक्त टैरिफ', ट्रंप ने मेक्सिको को दी धमकी, बोले-हमारे किसानों का हो रहा नुकसान

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि मेक्सिको 31 दिसंबर से पहले 200,000 एकड़-फीट पानी देगा, जिसके बाद अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने तर्क दिया कि वाशिंगटन से हाल के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "यह हमारे अमेरिकी किसानों के लिए बहुत अनुचित है जो इस बहुप्रतीक्षित पानी के हकदार हैं।"

Trump threatens 5% tariff increase on Mexico : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको को धमकी दी है कि अगर वह यूएस के हिस्से का पानी नहीं छोड़ता है तो वे उस पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही संधि के मुताबिक मेक्सिको को अमेरिका के हिस्से वाला पानी छोड़ना है लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहा है और इससे टेक्सास के किसानों को नुकसान हो रहा है। सोमवार (स्थानीय समय) को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने मेक्सिको पर पांच वर्षों से अपनी संधि प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घाटा अब '800,000 एकड़-फीट पानी' से अधिक हो गया है। यह हमारे 'हमारे सुंदर टेक्सास फसलों और पशुधन' के लिए एक बड़ा झटका है।

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-ANI

हाल के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं मिला-ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि मेक्सिको 31 दिसंबर से पहले 200,000 एकड़-फीट पानी देगा, जिसके बाद अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने तर्क दिया कि वाशिंगटन से हाल के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे अमेरिकी किसानों के लिए बहुत अनुचित है जो इस बहुप्रतीक्षित पानी के हकदार हैं।' राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने मामले का समाधान न होने पर टैरिफ के साथ आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई को मंजूरी दे दी है।

End of Feed