'भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया', मोदी-पुतिन और शी की तिगड़ी देख तिलमिलाए ट्रंप

भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अंधकारमय चीन के हाथों हमने भारत को खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि चीन की वजह से हमारे रिश्ते भारत के साथ खराब हो गए हैं। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के रिश्तों पर टिप्पणी की है। उन्होंने चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने 'अंधकारमय चीन' के हाथों भारत और रूस को खो दिया। उन्होंने आगे कहा कि चीन की वजह से हमारे रिश्ते भारत के साथ खराब हो गए हैं। बता दें कि ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है। वहीं, जिस तरह SCO मीटिंग में भारत,चीन और रूस की एकता दिखी है, उससे अमेरिकी बौखला उठा है।

trump on india

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के रिश्तों को लेकर टिप्पणी की है।(फोटो सोर्स: AP)

बता दें कि अमेरिकी टैरिफ का भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि नई दिल्ली अमेरिका पर दुनिया का सबसे ज्यादा टैरिफ लगा रहा है, जिससे असंतुलित व्यापार परिदृश्य पैदा हो रहा है। आगे बोले कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। लेकिन भारत के साथ कई वर्षों तक एकतरफा संबंध रहा।

End of Feed