मीडिया संस्थानों पर ट्रंप की बड़ी कार्रवाई, CNN-MSNOW को तत्काल प्रभाव से किया प्रतिबंधित, व्हाइट हाउस में प्रवेश से रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, 'मीडिया संस्थानों को अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या संयुक्त राज्य अमेरिका को कवर करते समय लगातार काल्पनिक बातें और झूठ लिखने या प्रसारित करने में सक्षम नहीं होना चाहिए। अन्य फेक न्यूज मीडिया संस्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।'

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने यहां के मीडिया संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने CNN, MSNOW और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर अपने बारे में 'फेक न्यूज और झूठ' फैलाने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा है कि 'मीडिया संस्थानों को अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रंप प्रशासन या संयुक्त राज्य अमेरिका को कवर करते समय लगातार काल्पनिक बातें और झूठ लिखने या प्रसारित करने में सक्षम नहीं होना चाहिए।'

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

ट्रंप ने बताया-क्यों उठाया कदम

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि तत्काल प्रभाव से मैं फेक न्यूज फैलाने वाले CNN, MSNOW (जिसने हाल ही में कम दर्शक संख्या और विश्वसनीयता की कमी के कारण MSNBC से अपना नाम बदल लिया है!) और Politico को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित कर रहा हूं। पॉलिटिको को ‘जिंदा’ रखने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में अमेरिकी सरकार की ओर से सीधे तौर पर 80 लाख डॉलर की एक अवैध और हास्यास्पद सदस्यता दी गई थी जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। यह मुझे भ्रष्टाचार जैसा लगता है!'

End of Feed