दुनिया

यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका ने गड़ाई नजर, क्या ट्रंप का सुझाव मानेंगे जेलेंस्की? जानें क्या किया वादा

US Ukraine Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन के अपने समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की को सुझाव दिया कि अमेरिका को यूक्रेन के अहम ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका स्वामित्व अपने हाथ में ले लेना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के अनुरोधों और आवश्यकताओं के अनुसार, बातचीत की, क्योंकि वह दोनों देशों के बीच युद्ध-विराम समझौता चाहते हैं।

Image

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (बाएं) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

Photo : AP

US Ukraine Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन के अपने समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की को सुझाव दिया कि अमेरिका को यूक्रेन के अहम ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका स्वामित्व अपने हाथ में ले लेना चाहिए। रूस-यूक्रेन में युद्ध-विराम के प्रयासों के बीच ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बुधवार सुबह जेलेंस्की से करीब एक घंटा वार्ता की। इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा की थी।

क्या कुछ बोले ट्रंप?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के अनुरोधों और आवश्यकताओं के अनुसार, बातचीत की, क्योंकि वह दोनों देशों के बीच युद्ध-विराम समझौता चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, ''हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं।'' बातचीत के दौरान ट्रंप ने जेलेंस्की को सुझाव दिया कि अमेरिका को यूक्रेन के अहम ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनका स्वामित्व अपने हाथ में ले लेना चाहिए।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज की ओर से व्हाइट हाउस में जारी बयान के अनुसार, ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि अमेरिका ऊर्जा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के कारण इन संयंत्रों को चलाने में बहुत मददगार हो सकता है। ट्रंप ने कहा, ''उन संयंत्रों पर अमेरिकी स्वामित्व उस बुनियादी ढांचे के लिए सर्वोत्तम सुरक्षा हो सकती है।''

'वास्तविकता से अलग है पुतिन का संकल्प'

ट्रंप ने मंगलवार को पुतिन से यूक्रेन के साथ संभावित आंशिक युद्ध-विराम के बारे में बात की। पुतिन ऊर्जा अवसंरचना को निशाना न बनाने पर सहमत हुए, लेकिन 30 दिन के पूर्ण युद्ध-विराम का समर्थन करने से इनकार कर दिया। जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ बातचीत से पहले बुधवार को कहा कि पुतिन का संकल्प वास्तविकता से बहुत अलग है, क्योंकि रात भर पूरे देश में ड्रोन हमले हुए हैं।

हेलसिंकी में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में जेलेंस्की ने कहा, ''यहां तक कि कल रात भी, पुतिन की ट्रंप के साथ बातचीत के बाद, जब पुतिन ने कहा कि वह कथित तौर पर यूक्रेनी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के आदेश दे रहे हैं तो भी रात में 150 ड्रोन हमले किए गए और इस दौरान ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article