एपस्टीन से रिश्ते वाली रिपोर्टों पर खफा हुए ट्रंप, द न्यूयॉर्क टाइम्स पर ठोका 15 अरब डॉलर का मुकदमा

न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार सुबह इस बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए भेजे गए ईमेल का तत्काल जवाब नहीं दिया। मुकदमे की घोषणा करते हुए ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर उनके बारे में झूठ बोलने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया।

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप का कहना है कि यह अखबार दशकों से उनके बार में रिपोर्ट प्रकाशित करता आया है, इनमें दिवंगत सेक्स उत्पीड़क जेफ्री एपस्टीन के साथ उनके संबंध की रिपोर्ट्स भी शामिल है।

Donald Trump

ट्रंप ने द न्यूयॉर्क टाइम्स पर मुकदमा किया। तस्वीर-AP

कई लेखों और एक किताब का जिक्र

फ्लोरिडा स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर मुकदमे में अखबार के दो पत्रकारों द्वारा लिखे गए और 2024 के चुनाव से पहले प्रकाशित कई लेखों और एक किताब का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि ये ‘राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मानहानि करने की न्यूयॉर्क टाइम्स की दशकों पुरानी प्रवृत्ति का हिस्सा हैं।’ मुकदमे में कहा गया है, ‘प्रतिवादियों ने ऐसे बयानों को लापरवाही से, बयानों के झूठ होने की जानकारी के साथ, और/या उनकी सच्चाई या झूठ की बेपरवाही से अनदेखी करते हुए प्रकाशित किया।’

End of Feed