155 विमान, 200 सैनिक और 1 पायलट की जिंदगी... कैसे अमेरिकी वायु सेना ने रचा इतिहास? ट्रंप ने सुनाई सैन्य ऑपरेशन की पूरी कहानी

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी लड़ाकू विमान F‑15E के क्रू मेंबर्स में से एक अधिकारी (Weapons Systems Officer) को ईरान के दुश्मन इलाकों से निकालने के लिए एक बेहद जोखिमभरा और जटिल बचाव अभियान चलाया गया। यह ऑपरेशन युद्ध के सबसे ख़तरनाक सर्च मिशनों में से एक माना गया। ट्रंप ने सर्च ऑपरेशन से जुड़ी अहम जानकारी दी।

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने सोमवार रात (भारतीय समयानुसार) मीडिया से बातचीत की। ट्रंप ने ईरान में फंसे पायलट (वेपन सिस्टम्स ऑफिसर) को किस तरह बचाया गया उसे विस्तार से बताया।

us rescue operation

ट्रंप ने सर्च ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी। AP

ट्रंप ने कहा, "आज हम यहां सबसे बड़े, सबसे जटिल और सबसे मुश्किल लड़ाकू खोज अभियानों में से एक की सफलता का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। मुझे लगता है कि आप इसे 'खोज और बचाव अभियान' कह सकते हैं। ऐसा अभियान जिसे सेना ने अब तक का सबसे बड़ा प्रयास माना है!"

End of Feed