ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि आगामी मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद ईरान के साथ युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अमेरिकी चुनाव को प्रभावित कर कमजोर प्रशासन चाहता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अमेरिका के आगामी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, ताकि कमजोर प्रशासन सत्ता में आए और उसे परमाणु हथियार बनाने की छूट मिल सके।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

टेक्सास के डलास में एक रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि चुनाव के ठीक बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। वे चुनाव को प्रभावित करने के लिए बेताब हैं ताकि वहां एक कमजोर प्रशासन आ जाए, जो उन्हें अकेला छोड़ दे और उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने दे।"

End of Feed