टैरिफ वॉर के बीच ड्रैगन से दोस्ती सुधारने में जुटे ट्रंप, अगले साल चीन का करेंगे दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद कहा कि वह अगले साल की शुरुआत में बीजिंग का दौरा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं ने फोन के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की जिसमें व्यापार, फेंटेनाइल तस्करी, यूक्रेन युद्ध और अमेरिका में टिकटॉक को जारी रखने के लिए एक समझौते को मंजूरी देना शामिल है।

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद कहा कि वह और शी अगले महीने दक्षिण कोरिया में एक शिखर सम्मेलन में मुलाकात करेंगे और वह अगले साल की शुरुआत में चीन की यात्रा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं ने फोन के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत की जिसमें व्यापार, फेंटेनाइल तस्करी, यूक्रेन युद्ध और अमेरिका में टिकटॉक को जारी रखने के लिए एक समझौते को मंजूरी देना शामिल है।

Trump Xi Jinping

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (बाएं) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने सोशल मीडिया 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैंने अभी-अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुत उपयोगी बातचीत पूरी की। हमने व्यापार, फेंटेनाइल, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की जरूरत और टिकटॉक को जारी रखने के लिए एक समझौते को मंजूरी सहित कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।''

End of Feed