ट्रंप का UNGA भाषण क्यों अहम, ईरान युद्ध, यूक्रेन और AI और ग्लोबल ट्रेड समेत किन मुद्दों पर रहेगा फोकस?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के उच्चस्तरीय आमबहस को संबोधित करेंगे। इस दौरान ईरान और यूक्रेन के युद्ध,वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार और आर्थिक अनिश्चितता जैसे मुद्दे उनके एजेंडे में प्रमुख रहने की उम्मीद है। 22 सितंबर से UNGA का आम debate शुरू हो रहा है, जिसमें लगभग 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं।

अपने फैसलों से दुनियाभर में उथलपुथल मचाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यानी मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले हैं। उनका ये संबोधन ऐसे समय में होगा जब दुनिया और उनका राष्ट्रपति पद दोनों ही उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहे हैं।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के उनके फैसले से वैश्विक अर्थव्यवस्था हिल गई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सामाजिक प्रभावों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। साथ ही ट्रंप द्वारा संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिकी वित्तीय सहायता में कटौती करने के बाद संयुक्त राष्ट्र के भविष्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें आज होने वाले उनके भाषण पर टिकी हुई हैं।

End of Feed