Trump Press Conference: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने ऊपर हुए हमले के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह पूरी तरह से अप्रत्याशित था। ट्रंप ने कहा कि यह पूरी तरह अप्रत्याशित था। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बेहद तेजी और शानदार तरीके से कार्रवाई की। एक वीडियो में उस हमलावर की हिंसा दिखाई गई है, जिसने हमारे संविधान पर हमला किया। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन ने तुरंत देश की ओर से कार्रवाई की और बेहतरीन काम किया। एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित हैं क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। उन्हें बहुत नजदीक से और एक शक्तिशाली हथियार से गोली मारी गई, लेकिन उनकी हालत अब ठीक है।
हमले के बाद ट्रंप की प्रेस कांफ्रेस (फोटो- AP)
ट्रंप से पहले मेलानिया ने भांपा था खतरा
Donald Trump ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई, तो शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई ट्रे गिर गई है, क्योंकि आवाज काफी दूर से आ रही थी। लेकिन उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेडी Melania Trump तुरंत समझ गई थीं कि यह गोलीबारी है। ट्रंप के अनुसार, “मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत पता चल गया था कि क्या हुआ है।” उन्होंने याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा था, “यह अच्छी आवाज नहीं है।”
हमलावर पर क्या बोले ट्रंप?
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमलावर का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक वह व्यक्ति “काफी खतरनाक नजर आ रहा था।” राष्ट्रपति ने यह भी दोहराया कि वे रात्रिभोज जारी रखना चाहते थे, और कहा, "मैंने रुकने के लिए जी-जान से कोशिश की।" उन्होंने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि कानून प्रवर्तन अधिकारी रात्रिभोज समाप्त करना चाहते थे।
सुरक्षा व्यवस्था पर क्या बोले ट्रंप?
प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करते हुए ट्रंप ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि "आज हमें ऐसी सुरक्षा की जरूरत है जो शायद पहले कभी किसी ने नहीं देखी हो।" उन्होंने शनिवार की घटना का हवाला देते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में बन रहे उनके बैंक्वेट हॉल की जरूरत है।
