'ये देश साहस से लड़ना और जीतना जानता है, उनके जैसा नहीं जो... ', इजरायल की तारिफ कर ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इजरायल को अमेरिका का महान और भरोसेमंद सहयोगी बताया है। उन्होंने इजरायल की बहादुरी, वफादारी और सैन्य क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर मुश्किल में अमेरिका के साथ खड़ा रहा है। ट्रंप ने बिना नाम लिए कुछ पश्चिमी देशों पर भी निशाना साधा, इशारा करते हुए कि संकट के समय कई देश अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हट जाते हैं।

US Iran War: ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रति अपना कड़ा समर्थन जताते हुए उसे अमेरिका का एक महान और विश्वसनीय सहयोगी करार दिया है। अपने हालिया बयान में ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि चाहे लोग इजरायल को पसंद करें या न करें, लेकिन इतिहास गवाह है कि वह हर मुश्किल परिस्थिति में अमेरिका के साथ मजबूती से खड़ा रहा है।

us israel relation

ट्रंप ने इजरायल की जमकर की तारीफ। AP

उन्होंने इजरायल की तारीफ करते हुए उसे साहसी, निर्भीक, वफादार और बुद्धिमान देश बताया। ट्रंप के इस बयान को वैश्विक राजनीति में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि इजरायल जैसे सहयोगियों की वफादारी पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

End of Feed