व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में शामिल हुए ट्रंप, PM मोदी को 'महान व्यक्ति, मित्र' बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'महान व्यक्ति और मित्र' बताया। इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय एवं भारत मूल के अमेरिकी नागरिकों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'महान व्यक्ति और मित्र' बताया। इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय एवं भारत मूल के अमेरिकी नागरिकों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब कोई युद्ध नहीं है, यह अच्छी बात है।

trump

व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली। तस्वीर-ANI

'भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है'

ट्रंप ने इस कार्यक्रम में कहा, 'भारत के लोगों के लिए मैं अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। आज मैंने आपके प्रधानमंत्री से बात की, बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार पर चर्चा की, उन्हें इसमें बहुत रुचि है। हालांकि हमने कुछ समय पहले यह भी बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध न हो। इस तथ्य पर कि व्यापार पर बातचीत हुई, मुझे यह कहने का अवसर मिला कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है यह बहुत, बहुत अच्छी बात है। वह एक महान व्यक्ति हैं, और वर्षों से वह मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं।'

End of Feed